Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

साल में सबसे छोटा दिन कौन सा है?


साल में सबसे छोटा दिन कौन सा है?

 हर साल सूर्य को जब उत्तर या दक्षिण ध्रुव से देखा जाता है तो साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून होता है. इस दिन सूर्य की किरण ज्यादा देर तक रहती है और 22 दिसम्बर साल का सबसे छोटा दिन होता है, क्योकि इस दिन सूर्य की किरण पृथ्वी पर कम समय के लिए रहती है. ये साल के वो दिन होते हैं, जिसमें दिन और रात की लम्बाई में सर्वाधिक अंतर होता है. यह एक सामान्य घटना है जो हर वर्ष होती है.




विंटर सोल्सटिस या शीतकालीन संक्रांति अर्थात साल का सबसे छोटा दिन (Winter Solstice day or Shortest day of the year)


22 दिसम्बर को सूर्य की किरण मकर रेखा पर लम्बवत पड़ती है, जिस वजह से दक्षिणी गोलार्द्ध में इस समय ग्रीष्म ऋतू होती है और यहाँ दिन बड़े और रात छोटी होती है. जबकि इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरण तिरछी पड़ती है, जिस वजह से यहाँ दिन छोटा और रात बड़ी होती है साथ ही यहाँ शीत ऋतू रहती है. इसे शीतकालीन संक्रांति या विंटर सोल्सटिस भी करते है. ऑस्ट्रेलिया, अर्जेन्टीना, चिली, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में इस समय गर्मियों का समय रहता है, क्योकि यह दक्षिणी गोलार्द्ध में पड़ता है और यहाँ यह वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है

शीतकालीन संक्रांति की विभिन्न शहरों की तिथियाँ (Winter Solstice or Shortest day in different countries)


शीतकालीन संक्रांति की तारीखों और उनके दिनों में समय के अंतर की ग्रीष्मकालीन संक्रांति के दिन की समय सीमा से तुलना करने पर दिन के छोटे होने का अन्दाजा आसानी से लग सकता है, यहाँ कुछ शहरों के नाम दिए जा रहे है जहाँ छोटे दिन की तारीख व समय दिया गया है. इसे निम्नलिखित तालिका के माध्यम से दर्शित किया जा रहा है :-


शहर तारीख           दिन के समय की लम्बाई 

दिल्ली 22 दिसम्बर 10 घंटा 19 मिनट-

बीजिंग 22 दिसंबर 9 घंटा 20 मिनट

रिओ डे जनिरेओ 22 दिसम्बर 13 घंटा 13 मिनट

न्यू यॉर्क सिटी 22 दिसम्बर 9 घंटा 15 मिनट

लोस अन्गेलेस 22 दिसम्बर 9 घंटा 53 मिनट

मेक्सिको सिटी 22 दिसम्बर 10 घंटा 57 मिनट

टोक्यो, जापान 22 दिसम्बर 9 घंटा 44 मिनट

मेलबोर्न 22 दिसम्बर 14 घंटा 47 मिनट 

Post a Comment

0 Comments